Monday, 14 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

फेस2न्यूज/ चंडीगढ़:

समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय “वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी” से जुड़े विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपना एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसके उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष पूजा बक्शी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों, समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूजा बक्शी ने अपने संबोधन में कहा,“आप सभी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए जीवन में जीवन में कहीं भी रहें, कुछ भी करें, लेकिन समाज सेवा को कभी न छोड़ें और आगे बढ़ें।”

एक माह के इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने समाज सेवा के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और लोगों की सहायता करते हुए कई महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए। इस अनुभव ने उन्हें न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास कराया, बल्कि संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित किया।

इस प्रशिक्षण में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से आकांक्षा, नियति, मनवीर और दीक्षा ने भाग लिया।स्नातकोत्तर सरकारी महाविद्यालय, सेक्टर 46 से रेनू, भारती और अंजलि शामिल रहीं। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर 42 से स्नेहा, मुस्कान, मीना, खुशलीन कौरख, प्राची आर्या और मधु कुमारी ने प्रशिक्षण पूर्ण किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी समाज सेवा से जुड़े रहने का संकल्प लिया।

“वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी” इस प्रकार के प्रयासों के माध्यम से युवाओं को सेवा, संस्कार और जिम्मेदारी की राह पर आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रख रही है।