Tuesday, 09 June 2026
Breaking News
WARRING QUESTIONS SAINI ON SYL, CHANDIGARH TRANSFER FEROZEPUR DIVISION EMERGES AS KEY LINK IN KASHMIR'S FOOD SUPPLY CHAIN, RECORDS 50 OERCWBT SURGE IN GRAIN LOADING FROM BORDER VILLAGE TO INTERNATIONAL STAGE: RASHMEEN KAUR BRINGS GLORY TO FEROZEPUR AT U-18 ASIA CUP AFGHAN NATIONAL AMONG FOUR LINKED TO ILLEGAL ARMS SMUGGLING AND HAWALA NETWORK HELD WITH 8 SOPHISTICATED PISTOLS  THIS LITTLE GIRL HELPS HER RAG-PICKER FATHER MANAV SUTHAR MAKES A BRILLIANT DEBUT IN INDIA-AFGHANISTAN TEST, TAKES 7 WICKETS RECENTLY ELECTED BJP COUNCILOR’S SON ATTACKED, MLA DEMANDS ACTION AUSWIDE GLOBAL CONDUCTS HYGIENE KIT DISTRIBUTION DRIVE UNDER AUSWIDE GREENMILE INITIATIVE चाटुकारिता की इंतिहा क्या है? UPSET HINDUS URGE POLAND FIRM PIXERS TO APOLOGIZE & WITHDRAW BATHROOM-MATS FEATURING HINDU GODS
Chandigarh Trending

कंस वध एवं श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं भक्तिरस से ओत-प्रोत किया वर्णन

फेस2न्यूज चंडीगढ़

प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 23डी चंडीगढ़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर कथा व्यास पूज्य श्री बांकेबिहारी पचौरी जी महाराज, वृंदावन धाम के श्रीमुख से कंस वध एवं श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं भक्तिरस से ओत-प्रोत वर्णन किया गया।

महाराज जी ने बताया कि जब अधर्म और अत्याचार अपनी सीमाएं पार कर देता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने कंस जैसे अत्याचारी का अंत कर सत्य एवं धर्म की विजय का संदेश दिया।

इसके पश्चात श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग का मधुर एवं मनोहारी वर्णन सुन श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो उठे। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं जयघोष के साथ दिव्य वातावरण का अनुभव किया। पूरा पंडाल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर आयोजक समस्त मंदिर सभा के सदस्य मौजूद रहे तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया।