Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत

अखिलेश बंसल/बरनाला

जम्मू कश्मीर में शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा पर पांच दिन पहले गए बरनाला निवासी एक श्रद्धालु यात्री की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत होने का दुःखद समाचार मिला है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति का शव जम्मू कश्मीर के रास्ते में पड़ते सोनमार्ग के एक निजी होटल में मिला है। मृतक की पहचान नरिंदर कुमार पुत्र परमिंदर कुमार, निवासी संघेड़ा-बरनाला के तौर पर हुई है।

20 वर्ष से हर साल जाता था श्री अमरनाथ धाम:

मिली जानकारी के अनुसार नरिंदर कुमार शर्मा शिव भोलेनाथ का श्रद्धालु था और करीब 20 वर्ष से हर साल श्री अमरनाथ जाकर दर्शन करता था, यथायोग्य दान पुण्य और रस्ते में लगते लंगर भंडारण में सेवा भी करता था। नरिंदर कुमार जो कि बरनाला स्थित हारमनी कॉलोनी में बतौर मुंशी/ मैनेजर कार्यरत था, उसने हर साल की तरह इस साल भी शिव भोले नाथ के श्रद्धालु दोस्तों के साथ रविवार की सायं बरनाला से यात्रा शुरू की थी। जो जम्मू/कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमार्ग इलाके के एक होटल में रुका था। वीरवार की रात्रि उसने अपने छोटे छोटे बच्चों, पत्नी और अन्य परिवारिक सदस्यों से बात भी की थी, लेकिन सुबह वह मृत पाया गया। परिवार को इस हादसे की सूचना मृतिक के दोस्तों ने ही दी।

पीड़ित परिवार के परिजनों ने बताया कि शव को चिकित्सा-कानूनी प्रक्रिया के लिए सोनमार्ग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। वहां के प्रशासन द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके दोस्तो के सपुर्द ही कर दिया गया। दूसरी ओर श्रद्धालु नरेंद्र शर्मा की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए वहीं की पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। शव शनिवार सुबह पहुंचने की संभावना है।

धार्मिक संगठनों में शोक : शिव भक्त नरिंदर शर्मा की मौत को लेकर जहां परिवार में मातम छाया हुआ है, चीखें एवं दर्द है, वहीं नगर के तमाम धार्मिक स्थलों, धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं में शोक छाया हुआ है।

0 Comments