Monday, 28 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
पंजाब Trending

ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान

फेस2न्यूज /जीरकपुर

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ओआरसी सैनिक अकादमी, ढकोली की ओर से ग्रीन वैली पार्क एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान में अकादमी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

इस दौरान बच्चों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में कर्नल एस.एस. चौहान, डायरेक्टर रंजीत रंजन झा, श्रीमती रिचा झा, हमदम शर्मा सहित अकादमी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कर्नल एस.एस. चौहान ने कहा कि पौधारोपण आने वाली पीढ़ी के लिए अनमोल उपहार है। वहीं डायरेक्टर रंजीत रंजन झा ने कहा कि अकादमी शिक्षा के साथ बच्चों में सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

अभियान के अंत में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया।