Saturday, 19 September 2026
Breaking News
जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त
पंजाब Trending

शहीद उधम सिंह क्लब ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान शुरू किया

विद्यार्थी मन लगाकर पढ़कर देश का नाम रोशन करें:एडवोकेट देसराज कंबोज

फेस2न्यूज/अबोहर 

शहीद उधम सिंह क्लब द्वारा चेयरमैन एडवोकेट देसराज कंबोज के नेतृत्व में शनिवार को शहीद उधम सिंह चौक पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान शुरू कर बच्चों और विद्यार्थियों को देशभक्ति की भावना के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा और देशभक्ति के विशेष कार्यक्रम आयोजित कर भारत की आजादी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

एडवोकेट कंबोज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, उधम सिंह, लाला लाजपत राय और सुभाष चंद्र बोस जैसे अनगिनत वीरों के बलिदानों की याद दिलाता है। क्रिकेट सचिन इलेवन टीम के कप्तान सचिन कंबोज ने कहा कि बच्चों और विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना जरूरी है।

सतनाम कंबोज डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन / रिटायर्ड बीपीओ सोम कुमार गांधी, राजा बजाज इलेक्ट्रिक बाइक के संचालक बोबी कंबोज ने कहा कि विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए और देश का नाम रोशन करना चाहिए। क्लब सदस्यों ने कहा कि युवा पीढ़ी को देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और शहीदों के बलिदानों के बारे में जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।