Saturday, 19 September 2026
Breaking News
जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त
पंजाब Trending

लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू

बरनाला पुलिस और आबकारी विभाग के संयुक्त ऑपरेशन ने किया चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर महंगी बेचने के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

अखिलेश बंसल, बरनाला

पुलिस और आबकारी विभाग ने आलीशान कारों की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पूछताछ में पता लगा है कि जिन तस्करों को काबू किया है, पुलिस ने उनकी खूबसूरत रंग की आलीशान क्रूज कार और चंडीगढ़ से लायी गई ब्रेंडेड शराब के 45 डिब्बे जब्त किए हैं। जिससे तस्करों की सारी योजनाएं धराशायी हो गईं। गौरतलब हो कि आरोपी चंडीगढ़ से सस्ती कीमतों पर शराब लेकर आते थे, उसे लग्जरी कारों में भरकर बरनाला में महंगी सप्लाई करते आ रहे थे।

यह बताया मामलाः

एक मुखबिर द्वारा दी गई गुप्त सूचना के मुताबिक सिटी थाना की पुलिस टीम वाल्मीक चौक पर तैनात थी। इसी दौरान आबकारी व कर विभाग अधिकारी ईटीओ. तेजिंदर गर्ग और आबकारी निरीक्षक दविंदर सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम भी वहां पहुंच गई। सूचना थी कि रंगीन क्रूज़ कार (पीबी-10डीएफ-1125) में सवार हो एक गिरोह के सदस्य चंडीगढ़ से बरनाला अनाज मंडी में अवैध शराब बेचने आ रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अनाज मंडी एरिया में जाल बिछाया। संदिग्ध कार के वहां पहुंचते ही पुलिस और आबकारी टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। तलाशी लेने पर कार के अंदर से चंडीगढ़ ब्रांड की देसी शराब के 45 डिब्बे बरामद हुए, जिसका आरोपियों के पास कोई लाइसेंस या परमिट भी नहीं था। आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ सुखी निवासी हंडियाया रोड, बरनाला और गुरप्रीत सिंह निवासी बीहला के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 61/1/14 के तहत एफआईआर नंबर 0428 दर्ज की गई है।

लग्ज़री कार को बनाया तस्करी का साधनः

शराब की तस्करी करने वाले लोग चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर बरनाला शहर और आसपास के गांवों में बेचने का धंधा जोरों से करते आ रहे थे। पुलिस से बचने के लिए तस्कर आम गाड़ियों की जगह लग्जरी कारों का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन आबकारी विभाग और बरनाला पुलिस की सतर्कता ने तस्करों को ऐसे वाहनों का इस्तेमाल करने पर एक बार प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। बता दें कि पूरे गिरोह का पता लगाने पुलिस ने अब गिरोह के तार खंगालना शुरु कर दिया है।