फेस2न्यूज / फाजिल्का
65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने शनिवार को सीमा क्षेत्र के सटे गाँव गटटीयारु, चखेंवा,टाहलीवाला, लक्खा असली, जोधावाला, जगन्नाथ, दुनकीया, घेलेवाला आदि गावों के 36 नवयुवको ने एक माह के प्री रिक्रूटमेंट में हिस्सा लिया। इस शिविर में युवाओं को शारीरिक, लिखित, मनोविज्ञान, तर्कशक्ति,साक्षात्कार का प्रशिक्षण दिया गया. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल लगातार सीमा के आस- पास के गांवों में युवाओं को लगातार सही राह का अनुसरण करने की ओर समय का सदुपयोग करने की सलाह देती है.
इस अवसर पर श्री वीरेंद्र बहादुर यादव,समादेष्टा 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के सर्वेक्षण में श्री नवीन कुमार कम्पनी कमांडर, इंस्पेक्टर डीएस मीना, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, ने कहा कि बीएसफ न केवल सीमा की सुरक्षा में तत्पर है, बल्कि हर समय मानवीय सेवा में भी हमेशा आगे रहती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण युवाओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो अंत में समादेष्टा ने 36 नवयुवकों प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया ।
यह प्री रिक्रूटमेंट शिविर में सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय जनता के बीच विश्वास और सहयोग के रिश्ते को और प्रगाढ़ किया है और सीमा पर रहने वाले लोगों के दिलों में सुरक्षा की भावना को अलख जगाने का काम किया है.
पंजाब
Trending
65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री – रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप