Monday, 14 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त

चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी), चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विकास धवन को पार्टी का महासचिव मनोनीत किया है। इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक ने कहा कि विकास धवन की संगठनात्मक क्षमता, सामाजिक सक्रियता एवं जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकास धवन राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों एवं विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अपनी पूरी ऊर्जा और क्षमता का योगदान देंगे।
नवनियुक्त महासचिव विकास धवन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा चंडीगढ़ में संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकास धवन की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।