Monday, 17 August 2026
Breaking News
गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और प्रतिभाओं का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के स्कूलों में 17 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद “तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम भारत-पाक सरहद पर मनाया स्वतन्त्रता दिवस
राष्ट्रीय Trending

इग्नू में जनवरी 2024 सत्र के लिए दाखिले शुरू

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए जनवरी 2024 सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गयी है। दाखिले की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2024 है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू भारत की सबसे प्रसिद्ध व प्रख्यात केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इग्नू में दाखिले के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते है। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए जनवरी 2024 सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। ऐसे विद्यार्थी जिनको मेरिट के चलते नियमित कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं मिला हो या किसी भी कारण से वो रेगुलर कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते तो ऐसे विद्यार्थी आसानी से इग्नू के माध्यम से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोग भी आसानी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं और इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।
इग्नू से विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते है। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है।