Monday, 15 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
राष्ट्रीय Trending

हरियाणा में स्पा सेंटर्स की आड़ में देह व्यापार का धंधा: सिरसा और फतेहाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Read in:Hindi

दोनों सेंटर्स  से 5 युवक 5 युवतियां सेंटर संचालकों सहित गिरफ्तार

(MOREPIC1)अखिलेश बांसल, सिरसा/फतेहाबाद

हरियाणा में पुलिस ने सपा सेंटर्स की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। इसी के तहत स्पा सेंटरों पर हो रही गैर-सामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने पूरे प्रदेश में पैनी नज़रें गाड़ रखी हैं। पुलिस ने बुधवार को सिरसा और फतेहाबाद जिलों में चल रहे दो स्पा सेंटरों पर रेड की। दोनों सेंटरों पर से 5 युवक 5 युवतियां सेंटर संचालकों सहित हिरासत में ले लिए गए हैं।

सिरसा जिला में 5 युवकों और 3 लड़कियां काबू

पुलिस को सूचना मिली थी कि बरनाला रोड स्थित एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस ने डीएसपी जगत सिंह के नेतृत्व में देर रात स्पा सेंटर पर छापामारी की। वहां से पुलिस टीम ने पांच लड़के और तीन लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पाया, उन्हें तुरंत काबू कर पुलिस थाना ले गई।

घटना की पुष्टि करते डीएसपी जगत सिंह का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने स्पा सेंटर मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया है।

फतेहाबाद जिला से संचालकों सहित 2 लड़कियां काबू

फतेहाबाद के टोहाना में देर रात पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर रेड कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 2 महिलाओं को पकड़ा। इन दोनों ने देह व्यापार होने की बात को स्वीकार किया है। हालांकि स्पा सेंटर संचालक व मैनेजर नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस ने मैनेजर व संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(SUBHEAD)डीएसपी शमशेर सिंह ने घटना की पुष्टि करते बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि टोहाना के चंडीगढ़ रोड पर स्थित गोल्डन ग्लो स्पा सेंटर पर बाहर से महिलाएं लाकर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने रेड पार्टी तैयार की। पुलिस के ही एक कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर 500-500 रुपए के 2 नोट देकर भेजा। जैसे ही बोगस ग्राहक ने वहां जाकर इशारा किया तो टीम ने मौके पर छापा मारा।

पुलिस रेड के दौरान वहां पर रोहतक क्षेत्र की दो महिलाएं बैठी मिलीं। जिन्होंने बताया कि स्पा सेंटर का मालिक व महिला मैनेजर उन्हें यहां काम के लिए लाए थे और उन्हें देह व्यापार करने को भी कहा। जिस पर दबाव में आकर व हालातों की मजबूरी के चलते वे यह काम करने लगीं। पुलिस ने काउंटर से 500-500 के नंबरी नोटों सहित 2700 रुपए की नगदी और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने जींद क्षेत्र के रहने वाले मालिक व मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।