Monday, 17 August 2026
Breaking News
गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और प्रतिभाओं का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के स्कूलों में 17 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद “तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम भारत-पाक सरहद पर मनाया स्वतन्त्रता दिवस
राष्ट्रीय Trending

दिल्ली में आप के उभरते सितारे हैं युवा नेता सलीम चौधरी

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  मेजर अली/ जीरकपुर/ दिल्ली

सलीम चौधरी आम आदमी पार्टी के युवा नेता है जो सोशल लाइफ सर्विस आर्गेनाईजेशन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जो 17 राज्यो में समाज हित के कार्य कर रहे हैं। उनकी संस्था की ओर से के कई सिलाई सेंटर, कोचिंग सेंटर, गऊ शाला अनाथ आश्रम भी खुलवाए गए हैं।

सलीम चौधरी 2017 में आम आदमी पार्टी के सदस्य उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया द्वारा शामिल किए गए, वहीं 2018 मैं उनको पटपड़गंज से जिला युवा संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। उन्हें दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग पीस कमेटी का सदस्य बनाया गया। उनके कार्यो को देखते हुए उनको उपमुख्यमंत्री ने उन्हें अपनी विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी और जिसे संगठन मंत्री के रूप से निभाते हुए उन्होंने उसका ईमानदारी से निर्वहण किया। जिसके बाद 2021 में उनको दिल्ली सरकार ने उर्दू एकेडमी का सदस्य नियुक्त किया गया।

उन्होंने उर्दू भाषा को बढाने के लिए कई कार्य किए दिल्ली मे उर्दु के टीचर रखने से लेकर सेंटर खोलने तक सभी में उर्दू टीम में अहम भूमिका रही। पार्टी की तरफ से जम्मू कश्मीर में हज़ारों लोगों को उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उसके बाद उत्तराखंड, गोवा व पंजाब चुनाव में भी उनकी अहम भूमिका रही। सलीम चौधरी राष्ट्रीय गुर्जर हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक भी हैं।