Thursday, 04 June 2026
Breaking News
ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र
जीवन शैली Trending

सोनू सूद की बॉलीवुड मूवी फतेह इसी साल के अंत में होगी रिलीज, अमृतसर में जारी है फिल्म की शूटिंग

Read in:Hindi

शूटिंग से पहले चंडीगढ़ अपने दोस्त भाई युवा उद्यमी करण गिल्होत्रा से की मंत्रणा

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/ फाजिल्का/चंडीगढ़

पंजाब दा पुत्तर सोनू सूद इन दिनों अपनी होम स्टेट पंजाब में अपनी आगामी फिल्म फतेह की शूटिंग के लिए पंजाब आए हुए हैं। उनकी इस फिल्म की शूटिंग अमृतसर में चल रही है। अमृतसर जाने से पहले चंडीगढ़ में ठहराव के दौरान सोनू ने अपने दोस्त भाई पंजाब के युवा उद्यमी करण गिलहोत्रा संग समय बिताया।

बता दें कि बालीवुड अभिनेता सोनू सूद और पंजाब के युवा उद्यमी करण गिलहोत्रा की जोड़ी पंजाब से लेकर बालीवुड तक करण अर्जुन की जोड़ी के नाम से मशहूर है। विशेषकर कोरोना संकट काल के दौरान इस जोड़ी द्वारा की गई मानवता की सेवा के चर्चे तो विदेशों तक भी पहुंचे थे। कोरोना के दौरान इस जोड़ी ने हर वर्ग की अपनी और अपने अपने संगठनों की तरफ से हरसंभव सहायता की।

लॉकडाउन में फंसे गरीब मजदूरों को दूर दराज उनके घरों तक भेजने, असहायों के लिए भोजन के प्रबंध, हाइजीन किटों की व्यवस्था, कोरोना वारियर्स के लिए कोरोना किट, रिफ्रेशमेंट, घरों में बंद होने के चलते पढ़ाई से दूर हो चुके गरीब परिवारों के बच्चों के लिए आनलाइन शिक्षा के लिए मोबाइल, रेंज के लिए टावर आदि का प्रबंध करने में ये जोड़ी काफी मशहूर हुई थी।

कोरोना संकट टलने के बाद भले ही ये जोड़ी अपने अपने कार्य क्षेत्र में व्यस्त हो गई लेकिन इनके बीच शहरों की दूरियां जरूर रहीं लेकिन दिल मानो हमेशा के लिए एक हो चुके हैं। यही वजह है कि पंजाब में शूटिंग का मौका मिलते ही सोनू ने शूटिंग शुरू होने से पहले अपने दोस्त से भी बढक़र भाई बन चुके करण के साथ चंडीगढ़ में काफी समय बिताया। इकट्ठे खाने पीने, अपने दोस्तों व टीम मेंबर्स से मिलने के अलावा दोनों एक साथ घूमते भी दिखाई दिए।(SUBHEAD)

सोनू सूद ने बताया कि जी प्रोडक्शन की ओर से बनाई जा रही नई मूवी फतेह की शूटिंग अमृतसर क्षेत्र में लगातार 30 दिन होनी है, इसलिए वह दोनों शूटिंग के दौरान तो मिलते ही रहेंगे, वहीं शूटिंग से पहले मिलने का मौका भी मैने गंवाया नहीं है। वहीं करण गिलहोत्रा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पंजाब दा पुत्तर पंजाब में शूटिंग के लिए आया है और उससे भी बड़ी खुशी ये है कि वह अपने दोस्तों को सम्मान देना कभी नहीं भूलता।

सोनू के साथ रहने का एक अलग ही मजा इसलिए भी है कि वह हमेशा कुछ न कुछ सकारात्मक सोचता है और लोगों की भलाई की योजनाएं बनाता रहता है। शूटिंग के दौरान सोनू सूद के साथ फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस व अन्य कई फिल्म स्टार मौजूद रहेंगे। ये फिल्म 2023 के आखिरी माह तक रिलीज होगी।