Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर
राष्ट्रीय Trending

हवाई उड़ानों में अभद्र व्यवहार शराब के कारण: चावला

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
भारत सरकार यह बताए कि क्या अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में शराब पिलाना कोई अंतर्राष्ट्रीय नियम है, जरूरी है और शराब न पिलाएंगे तो यात्री भारतीय विमानों में यात्रा नहीं करेंगे? पिछले दिनों इंडिगो की पैरिस नई दिल्ली उड़ान में जो बुरा व्यवहार यात्री से भी किया गया और पायलट से भी झगड़ा हुआ, इसके पहले एयर इंडिया की उड़ान में एक महिला की सीट पर संभवतः महिला के उपर ही पेशाब किया गया। यह भारतीयता के एकदम विरुद्ध है।
पंजाब की पूर्व केबिनेट मंत्री लक्ष्मीकान्ता चावला ने कहा कि वैसे भी सरकार यह उत्तर दे कि जो घर से शराब पीकर आए वह हवाई जहाज में नहीं चढ़ सकता। देश की बसों में और रेलगाड़ियों में भी शराब पीना मना है तो शराब पीने पिलाने की यह अनुचित सुविधा हवाई जहाज वालों को ही क्यों दी गई? सरकार यह बताए कि जो शाकाहारी है, जो यात्री शराब की बदबू भी सहन नहीं कर सकते जब उनकी साथ की सीट के सहयात्री शराब पीते हैं मीट खाते हैं उनकी क्या हालत होती है? उन्हें यह दंड क्यों दिया जाता है? सरकार को याद होगा कि लगभग चार वर्ष पहले न्यूयार्क से दिल्ली आने वाले जहाज में ऐसा – ही अभद्र व्यवहार एक यात्री ने किया था। बहुत अच्छा हो कि हवाई जहाजों में शराब पीना पिलाना बंद किया जाए। कम से कम भारत के हवाई जहाजों में तो यह अनुचित कार्य नहीं होना चाहिए। भारत सरकार उत्तर दे कि किस नियम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में कीमती बढ़िया शराब पिलाई जाती है, क्यों पिलाई जाती है?