Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर
राष्ट्रीय Trending

लोकसभा सदस्य के मीट प्लांट पर आयकर विभाग ने छापा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
डेराबस्सी के पास बेहरा गांव स्थित एलम फूड पार्क लिमिटेड नाम के मीट प्लांट पर आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयकर विभाग की टीम मीट प्लांट के दस्तावेज व कंप्यूटर चेक कर रही थी। इस मौके पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। डेराबस्सी इलाके में मीट के पांच प्लांट हैं।
आयकर विभाग ने जिस मीट प्लांट में छापा मारा है वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बसपा लोकसभा सदस्य फजलुर रहमान का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फजलुर रहमान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इसी नाम से मीट प्लांट चला रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मीट प्लांट में आयकर विभाग की टीम द्वारा उक्त लोकसभा सदस्य के दोनों मीट प्लांट और उनके घर पर छापेमारी की जा रही है।
गौरतलब है कि डेराबस्सी के निकट बेहरा गांव स्थित उक्त मीट प्लांट में दो वाहनों में आए आयकर विभाग के अधिकारियों ने सुबह छापेमारी के दौरान प्रबंधकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है कि यह छापेमारी है या सर्वे और जांच दो या तीन दिनों तक चल सकती है।