Friday, 01 May 2026
Breaking News
गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
पंजाब

वन विभाग द्वारा 1.12 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार राज्य में वन अधीन क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए वन और वन्य जीव सुरक्षा विभाग द्वारा 2022 के दौरान 1.12 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया।
अब तक शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत 54 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं जबकि अन्य अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत 58 लाख पौधे लगाए गए हैं।
इसके इलावा, पंजाब वन विकास कारपोरेशन की पिछले साल हुई 36 करोड़ रुपए की आय के मुकाबले साल 2022 के पहले 7 महीनों के दौरान कारपोरेशन को 29 करोड़ रुपए की आय हुई है जो जल्द ही पिछले साल के आंकड़े को पार कर लेगी। इसके साथ ही राज्यभर में नर्सरी इंचार्जों का प्रशिक्षण प्रोग्राम 17 नवंबर से होशियारपुर में शुरू हो गया, जिसमें पहाड़ी क्षेत्रों की नर्सरियों के इंचार्जों को पहल दी जा रही है।
'पवित्र वन'(1 या 2 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधे लगाना), नानक बग़ीची और शहीद भगत सिंह हरियावल लहर जैसी पहलकदमियां पूरे जोरों-शोरों से चल रही हैं जिससे हरियाली के अधीन क्षेत्रफल बढ़ा कर साफ़ और स्वच्छ वातावरण बनाने का रास्ता साफ किया जा सके।
रोपड़ में सदाबरसत जंगल और गुरदासपुर में केशोपुर तालाब विकिसत करना भी विभाग की प्रमुख प्राथमिकता है और इन क्षेत्रों को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए यहाँ सहूलतें प्रदान करने पर ज़ोर दिया जा रहा है।
एक अन्य पहलकदमी के अंतर्गत विभाग के कर्मचारियों को वर्दियाँ मुहैया करवाना शामिल है, जोकि प्रगति अधीन है। इससे विभाग को एक नयी छवि मिलने के साथ-साथ कर्मचारियों का आत्म-विश्वास भी बढ़ेगा।
कुछ प्रोजैक्ट जैसे कि फगवाड़ा-चंडीगढ़ सडक़ पर अलग-अलग किस्मों के पौधे लगा कर सौंदर्यीकरण करना विचाराधीन है।