Saturday, 29 August 2026
Breaking News
रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें
पंजाब Trending

महान देश भक्त शहीद उधम सिंह का 123वां जन्मदिवस पर किया शत शत नमन

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) शहीद उधम सिंह क्लब अबोहर, कंबोज सभा अबोहर व शहीद उधम सिंह सभ्याचारक मंच अबोहर द्वारा बस स्टैंड अबोहर के सामने महान देश भक्त शहीद उधम सिंह का 123वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य मेहमान आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप कुमार दीप कंबोज व नगर निगम के मेयर विमल ठठई थे। विशेष मेहमान क्लब के चेयरमैन एडवोकेट देसराज कंबोज, मंच के प्रधान शौंकी कंबोज व कंबोज सभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण कंबोज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंबोज सभा के सरपस्त अमरीक सिंह थिंद पूर्व पार्षद ने की।
एडवोकेट देसराज कंबोज ने शहीद उधम सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीदों व देशभक्तों की कुर्बानियों को याद करने के लिए व लोगों में देश भक्ति की भावना पैदा करने के लिए हम सभी द्वारा एकजुट होकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
आम आदमी पार्टी के नेता दीप कंबोज ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महान शहीदों व देशभक्तों की कुर्बानियों को याद करने के लिए उनकी याद में पार्क, चौक, धर्मशालाएं, स्टेडियम आदि का निर्माण कर लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा की जा रही है। नगर निगम के मेयर विमल ठठई ने कहा कि शहीद उधम सिंह के जन्मदिवस पर अबोहर स्कवेयर में पंजाब सरकार व नगर निगम द्वारा शहीद उधम सिंह चौक मुहैया करवाया गया है।