Sunday, 30 August 2026
Breaking News
ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ? उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया 
पंजाब Trending

दिन-दिहाड़े लूट की कोशिश करता सफ़ाई कर्मचारी काबू

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
जीरकपुर के लोहगढ़ क्षेत्र स्थित शर्मा एस्टेट में रविवार को नगर परिषद जीरकपुर का एक पूर्व सफाईकर्मी लूट की कोशिश करता लोगों ने काबू कर लिया, जबकि उसका एक अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। काबू करने के बाद लोगों ने उसकी धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार पूर्व सफाई कर्मी सोनू पुत्र राज व उसके साथी कुलदीप ने कथित तौर पर मकान नंबर 2 शर्मा एस्टेट जीरकपुर निवासी महिला मनप्रीत कौर का मोबाइल फोन छीन लिया। उक्त महिला ने जब सोनू को पकड़ लिया, तो उसका साथी कुलदीप, सोनू की पॉकेट से फ़ोन निकाल मौके से फरार हो गया। उल्लेखनीय है कि चोर को काबू करने में कॉलोनी की एक महिला की अहम भूमिका रही, जिसने चोर को पकड़ने में काफी देर तक संघर्ष किया, जिसके चलते लोगों ने उसे काबू में कर लिया। लोगों ने कथित चोर सोनू को पकड़कर उसकी अच्छी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।
मामले सबंधी जानकारी देते हुए जीरकपुर थानाध्यक्ष दीपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि उनके पास चोरी की शिकायत नहीं आई है लेकिन सोनू के चोरी करने के प्रयास की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।