Friday, 01 May 2026
Breaking News
गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
पंजाब Trending

6000 रुपए की रिश्वत लेता ए.एस.आई. गिरफ्तार

Read in:Hindi

फिऱोज़पुर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज थाना गुरूहरसहाए, फिऱोज़पुर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) गुरमेज सिंह को 6000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप अधीन गिरफ़्तार किया है।
जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी एएसआई को गुरूहरसहाए की रहने वाली रानी की शिकायत पर 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसके खि़लाफ़ थाना सदर में दर्ज पुलिस केस में उसे शामिल तफ्तीश करने के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत की माँग की है। उसने आगे आरोप लगाया कि उक्त मुलजिम उससे पहले ही 2000 रुपए पहली किस्त के तौर पर ले चुका है और वह और पैसे की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता के साथ थाने गए एक साथी ने सबूत के तौर पर उक्त पुलिस कर्मचारी को रिश्वत की रकम देने के समय की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि ब्यूरो ने आरोपों की जांच की और दोषी को काबू करने के लिए जाल बिछाया। उक्त दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किस्त के तौर पर 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। इस सम्बन्धी उपरोक्त पुलिस कर्मचारी के खि़लाफ़ विजीलैंस के थाना फिऱोज़पुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।