Friday, 01 May 2026
Breaking News
गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
पंजाब Trending

अदेश ग्रुप ने ग्रेटर टोरंटो में किया अपने कनाडा कैम्पस का विस्तार

Read in:Hindi

अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए कनाडा दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक: गुरफतेह सिंह गिल

आर के शर्मा /चंडीगढ

कनाडा अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। वहां स्थायी निवास की सुविधा के लिए अनगिनत इमिग्रेशन प्रोग्राम तैयार किए गए हैं। एक और चीज जो अधिकांश आवेदकों को आकर्षित करती है वह है कनाडा की शैक्षिक उत्कृष्टता। यह बात अदेश कॉलेज के इंजीनियर गुरफतेह सिंह गिल, डॉ. सीरत कौर गिल, गुंताश सिंह गिल और प्रदीप बहल ने पत्रकारों से बात करते हुए आज यहां कही।

(MOREPIC1) इंजीनियर गुरफतेह सिंह गिल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिन विशेषताओं के चलते कनाडा अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का पसंदीदा देश है, उनमें प्रमुख हैं: वहां की शानदार पढ़ाई, शोध के खूब सारे अवसर, सांस्कृतिक विविधता, सीखने के साथ कमाई करने की सुविधा, इमिग्रेशन के अवसर और खूबसूरत कैम्पस लाइफ।(SUBHEAD)

गिल ने आगे कहा कि मई 2023 सेशन के लिए 15 जनवरी 2023 से प्रवेश प्रारंभ हो रहा है। आदेश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस वर्तमान में 3 अस्पताल, 18 उच्च शिक्षा संस्थान और एक यूनिवर्सिटी चला रहा है। डॉ. एच.एस. गिल, चेयरमैन आदेश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, तथा चांसलर, आदेश यूनिवर्सिटी, बठिंडा के नेतृत्व में यह शिक्षा संस्थान ग्रेटर टोरंटो एरिया में आदेश कनाडा कैंपस का विस्तार कर रहा है।

अदेश कैंपस में 14 पाठ्यक्रम हैं, जिनमें आतिथ्य, व्यवसाय, आईटी और चिकित्सा क्षेत्र में डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम कराए जा रहे हैं। ये कौशल विकास पाठ्यक्रम हैं और इन्हें करने वाले छात्र वहां स्थायी निवास के लिए पात्र हैं।

कनाडा में निजी कॉलेजों में पढ़ने के कई फायदे हैं, जैसे कि किफायती फीस, कक्षाओं का लचीला समय, मासिक आधार पर प्रवेश, कक्षाओं का छोटा आकार, आदि।