Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

नगर काऊंसिल व थाने वाली सड़क पर लगने वाले जाम से लोग परेशान

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिक:
नगर काऊंसिल व थाने को जाने वाले सड़क पर सोमवार को जाम लगा गया। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। नगर काऊंसिल को जाने वाली सड़क लोगों के लिए बेहद जरूरी सड़क है। क्योंकि सभी सरकारी कार्यालय इसी सड़क पर हैं। जैसे कि काऊंसिल दफ्तर, पुलिस स्टेशन, तहसील दफ्तर, श्मशानघाट और गौशाला भी इसी सड़क पर मौजूद है। जिस कारण यहां लोगों का आना जाना काफी रहता है। इस सड़क पर जाम लगने का मुख्य कारण तहसील दफ्तर में आने वाले लोगों की वजह से होता है। क्योंकि प्रॉपर्टी सबंधी काम करवाने आने वाले लोग अपने कागज तैयार करवाने के लिए गाड़ी बाहर सड़क किनारे और नो पार्किंग जोन में कहीं भी खड़े कर देते हैं। जिस कारण सड़क एक साइड का खाली बचती है और जब दो वाहन एक साथ आ जाते हैं तो यहां जाम लग जाता है। सोमवार को सड़क किनारे काफी वाहन खड़े थे और एक साइड से कुछ मवेशी और ट्रेक्टर ट्राली निकल रहे थे तो सड़क जाम लगा गया क्योंकि सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण रास्ता बहुत संकरा हो जाता है। लेकिन जैसे ही इसकी शिकायत ट्रेफिक पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने डेढ़ बजे के बाद सड़क किनारे खड़े वाहनों को टो करना शुरू किया। यदि यहां काम करवाने आने वाले लोग अपनी जिम्मेदारी समझकर गाड़ियां सही ढंग से पार्क करें तो जाम कि समस्या उत्पन्न होगी ही नही। इसके लिए ट्रेफिक पुलिस कई बार कार्रवाई भी कर चुकी है और चेतावनी के साथ वाहनों को जब्त भी किया गया था। लेकिन एक दो दिन कार्रवाई होने के बाद लोग फिर से आम कि तरह बेपरवाह कहीं भी वाहन खड़े कर चले जाते हैं।
पार्किंग के लिए नही कोई सुविधा:
यहां पांच कार्यालय होने के चलते सेंकड़ो की गिनती में लोग रोजाना यहां आते हैं। लेकिन यहां पार्किंग की सुविधा न होने के कारण लोगों को वाहन इधर उधर खड़े करने पड़ते हैं। नगर काऊंसिल के अंदर जितनी पार्किंग है वह यहां आने वाले लोगों के लिए कम पड़ जाती है। पहले काऊंसिल के नजदीक पड़ते गुरद्वारा साहिब में लोग पार्किंग कर देते थे। लेकिन वहां भी लोगों द्वारा बिना ढंग से गाड़िया पार्क करने के कारण गुरद्वारे में आने वाले लोगों को समस्या आने लगी तो उन्होंने पार्किंग के लिए गेट बंद कर दिया। जिस कारण लोग अपने वाहन बाहर खड़े कर देते हैं। हालांकि नगर काऊंसिल दफ्तर के पीछे पंचायती जगह खाली पड़ी है जिस पर पार्किंग बनाई जा सकती है। लेकिन उस ओर ध्यान नही दिया जा रहा।

पंचायती जमीन पड़ी तो है लेकिन उसके लिए हमे विचार करना पड़ेगा। क्योंकि पीछे जाने के लिए पहले रास्ता बनाना पड़ेगा। इस पर विचार किया जा सकता है।
— रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर।

हमे करीब एक बजे इस सड़क पर जाम लगे होने की शिकायत मिली थी जिसके बाद हमारे मुलाजिमों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को टो करवाकर वहां से हटाया और पांच लोगों के चालान भी किए। जिसके बाद जाम खुल गया था। सड़क छोटी होने और पार्किंग कम होने की वजह से यह समस्या पैदा होती है।
— इंस्पेक्टर राजपाल गिल, ट्रेफिक इंचार्ज जीरकपुर