Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी करने वाले दो युवक काबू, मामला दर्ज

Read in:Hindi

लालडू, कृत्रिका:
लालडू स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री से लोहे की खिड़कियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विक्रम निवासी बल्लोपुर व राजेश निवासी दप्पर के तौर पर हुई है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लालडू स्थित राणा पोलीकोट के कर्मचारी सुरक्षा गार्ड संजय ने पुलिस इसकी सूचना दी थी। अपनी शिकायत में उसने कहा कि उक्त फैक्ट्री जो पिछले चार महीनों से बंद पड़ी है। वह रात करीब साढ़े 8 बजे ड्यूटी खत्म करके अपने साथी शिव कुमार के साथ फैक्ट्री में सैर कर रहा था। उन्होंने फैक्ट्री के अंदर से कुछ शोर सुनाई दिया। जब वह अंदर पहुंचे तो देखा कि दो युवक लोहे की खिडक़ी को उखाड़ रहे थे। उन्हें देखकर दोनों चोर भागने लगे। एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।