Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित टीम ने संभाला पदभार

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान लखविन्द्र सिंह सिद्धू, सचिव सिकंदर कपूर, संयुक्त सचिव लखवीर सिंह व कैशियर जसविन्द्र भाभोरिया ने शनिवार को विधिवत अपना कार्यभार संभालते हुए अपनी टर्म को ईमानदारी से निभाने की शपथ ली। बार रूम में आयोजित एक सादे कार्यक्रम के दौरान बार की नवनिर्वाचित पूरी टीम बार सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर विशेष तौर पर मंच पर पूर्व अध्यक्ष अमनदीप सिंह धालीवाल, संजीव बजाज, अरुण मुंजाल, साहब राम टांक, जय दयाल कांटीवाल, प्रवीण भादू, सुनील मेहरा, काजल, मनजीत जसूजा, निधी बेरी मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट आरएस फोर, संजीव बजाज, प्रवीण भादू, प्रताप सिंह तिन्ना, विजय जग्गा सहित अन्य वक्ताओं ने नई टीम को बधाई दी और शांतिपूर्ण ढंग एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए चुनाव कमेटी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चुनाव होने तक हम जरूर एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी थे, परंतु चुनाव होने के बाद हम सब बार सदस्य हैं और हम सबको एक दूसरे के साथ मिलजुल कर कार्य करने है, इसी में हमारा भाईचारा कायम रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि पहले वाली टीम ने बहुत अच्छा कार्य किया और नवनिर्वाचित टीम हम सब सदस्य यही उम्मीद करते है कि उससे भी बेहतर कार्य करें और बार एसोसिएशन के समस्याओं को समझते हुए उन्हें हल करने का प्रयास करेंगे । सभी ने नव निर्वाचित टीम को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंदर सिंह सिद्धू ने बार सदस्यों का उन्हें प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपने पर आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है उसे तन-मन-धन से निभाएंगे। सभी सदस्यों को साथ लेकर पेश आ ही समस्याओं को हल करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां कंज्यूमर कोर्ट, एडीजे कोर्ट यहां लाने का प्रयास करुंगा। बाकी यहां सीवरेज सिस्टम को पहल के आधार पर हल करवाने का पूरा प्रयास करुंगा। पुरानी टीम ने नई टीम को लेखा-जोखा सौंपा, फिर विधिवत रूप से बार प्रधान सहित अन्य टीम ने अपना कार्यभार संभाला।