Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब

15 किलो पोस्त आरोपी को दो दिन का पुलिस रिमांड

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई सुरेश कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह दौराने गश्त फोकल प्वाईंट की तरफ जा रहे थे कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली तो उनसे 15 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू पुत्र नायब सिंह, सोनू सिंह उर्फ मोटू पुत्र गोरा सिंह वासी भालेरिया पत्ती गोबिंदपुरा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।