Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
राष्ट्रीय

कॉल फॉरवर्डिंग के ज़रिये ठगी, जागरूक, सतर्क रहकर बच सकते हैं

Read in:Hindi

यमुनानगर, फेस2न्यूज:
पुलिस प्रवक्ता अनुसारी जिला पुलिस द्वारा विशेष जागरुक अभियान चलाकर लोगो को साईबर अपराधो से बचने हेतु जागरुक किया जा रहा है। जो इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा शहरी/ग्रामीण क्षेत्र तथा स्कूल, कॉलेज इत्यादि में जागरुक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और लोगो को नये तकनीकी के बारे जागरुक किया जा रहा है कि किस प्रकार से साइबर क्रिमनल नये-2 तरीके अपनाकर लोगो को बेवकूफ बनाकर धोखाधडी करते है। पुलिस अधीक्षक अनुसार वर्तमान समय में कॉल फॉरवर्डिंग के जरिये वित्तीय ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।
एक नया स्कैम आ चुका है। ये स्कैम ज्यादातर पब्लिक प्लेसेज और भीड़ भाड़ वाली जगह पर हो रहा है। स्केमर आपके पास आएगा और कहेगा की मेरा फोन घर पर रह गया है और मुझे मेरे भाई के पास या घर पर फ़ोन करना है। जब आप उसे अपना फोन देंगे तो वो आपके सामने कॉल करेगा परन्तु फ़ोन स्विच ऑफ होगा। जब दूसरा नंबर ट्राई करेगा तो भी फ़ोन स्विच ऑफ जायेगा। स्कैमर आपको फ़ोन वापिस देगा और मदद के लिए धन्यवाद करेगा। कुछ समय बाद आपको पता चलेगा कि आपके खाते से पैसा निकलने शुरू हो गए है। इस स्केम मे कॉल फॉरवर्डिंग वाला स्कैम चल रहा है। जब स्कैमर ने दूसरा कॉल किया होगा तब आपने नंबर नही देखे होंगे। तब स्कैमर ने *21* या *401* से अपने नंबर क़ो शुरू करके कॉल फॉरवडिंग की होंगी। इसमें आपके जितने भी OTP जो कॉल के माध्यम से आपको बताये जाते है उनका प्रयोग करके स्कैमर आपके पैसे निकाल सकता है। इस स्कैम से आपको जरूर बचना है। जब भी किसी की सहायता करनी हो तो अपने हाथो से खुद नंबर मिलाकर देना चाहिए। इसलिए सतर्क एवं जागरूक रहकर साइबर ठगों से ठगी का शिकार होने से बचे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साईबर हेल्पडेस्क पर भी दे सकते हैं।