Friday, 01 May 2026
Breaking News
गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
पंजाब Trending

5000 रुपए रिश्वत लेते ए. एस. आई. गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने थाना भुलत्थ, ज़िला कपूरथला में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर लखविन्दर सिंह (899/कपूरथला) को 5000 रुपए रिश्वत की माँग करने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज आनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी ए. एस. आई. को गिरफ़्तार किया गया है।
ज्यादा जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अवतार सिंह निवासी गाँव आकाला, भुलत्थ ने दोष लगाया है कि उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उसके लड़के के बारे पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत पर कार्यवाही करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत ली है। वह इस मामले में एफ. आई. आर. दर्ज करने के लिए रिश्वत के तौर पर और पैसे माँग रहा था और शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धी हुई बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की और रिश्वत मांगने और लेने के मामले में दोषी पाये जाने के उपरांत उक्त पुलिस अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत ए. एस. आई को गिरफ़्तार कर लिया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।