Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

ट्रक— ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
डेराबस्सी फ्लाईओवर पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसआई केवल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुराडवाला निवासी मृतक रविंदर कुमार (32) सुबह अपने ट्रैक्टर से चंडीगढ़ सेक्टर 26 में आलू बेचने जा रहा था, तभी वह डेराबस्सी से चंडीगढ़ के लिए पुल पर चढ़ने लगा कि अंबाला की तरफ से आ रहे ट्रक ट्राले, जिसमें लोहे के बंडल भरे हुए थे, जिसका नंबर एचआर 61सी 0016 ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर उछलकर दूर जा गिरा और ट्रक का पिछला हिस्सा ट्रक से दूर जा गिरा। लोगों ने कहा कि अगर दूसरी तरफ से ओर वाहन आ रहे होते तो वे वाहन चालक भी चपेट में आ सकते थे। पुल पर हादसे के कारण सड़क दोनों ओर कई घंटों तक जाम रहा और राहगीरों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
मृतक अपने पीछे 8—9 साल का एक छोटा बच्चा और एक विधवा पत्नी छोड़ गया। कुड़ावाला गांव में हुए हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए, 279, 427 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।