Saturday, 29 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब

ईट भट्टों पर प्रवासी परिवारो को संस्था ने बांटे वस्त्र

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) मानवता की भलाई के अनेक प्रकार के सेवा कार्य कर रही समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति की शाखा डंगरखेड़ा के सेवादारों द्वारा सर्दी के मौसम को देखते हुए ईटों के भट्टों पर वस्त्र बांटने की स्टालें लगाई गई। जानकारी देते हुए संस्था की शाखा की महिला कमेटी की चेयरमैन सुनिता देवी ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को पहनने के लिए वस्त्र बांटने की सेवा की जाती है, जिसके अंतर्गत संस्था की शाखा डंगरखेड़ा के सेवादारों सतपाल, ओम प्रकाश, सोहन लाल, राजिंदर कुमार, हरी राम राही, कार्तिक, बिक्र, भरत, सुनीता देवी और ज्योति देवी, संस्था के मुख्य दफ्तर से राम कुमार, बलविंदर, संतोष तथा सुभाष मानव द्वारा नारग ईंट उद्योग और गणेश ब्रिक्स कंपनी गांव डंगरखेड़ा पर प्रवासी मजदूरों के लिए पहनने योग्य वस्त्र बांटने की स्टालें लगाई गई, इन स्टालों से दोनों भट्ठों के करीब 300 परिवारों ने अपने-अपने पहनने योग्य वस्त्र हासिल किए।