Sunday, 08 November 2026
Breaking News
ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

इंदिरा नगरी स्टेडियम में चलाया गया 99वां सफाई अभियान

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
स्वच्छता सर्वेक्षण में अबोहर का नाम सबसे गंदे शहरों में आने के बाद सफाई दूत अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने अबोहर के माथे पर लगे इस कलंक को मिटाने का संकल्प लिया था और अपना अबोहर अपनी आभा के तहत अबोहर में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया। अब अबोहर अच्छे शहरों में गिना जाने लगा है। अबोहर को नंबर 1 बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। इंदिरा नगरी स्टेडियम में 99वां सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान मेंं संजय जाखड़, दविंद्र सरपंच रामकोट, पूर्व इम्पू्रवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल, अनिल कामरा एडवोकेट, प्रधान मोहन लाल ठठई, सीनियर पार्षद मंगतराय बठला, यशपाल धुल्ली, ज्ञान नागपाल, सचिन सेतिया, राकेश कलानी, रेहड़ी यूनियन के प्रधान मुनित शर्मा, फायनांस यूनियन के प्रधान रिंकू चुघ द्वारा ने विशेषतौर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर साफ सफाई की और यहां पड़ी गंदगी को हटाया। इस मौके पर विमल ठठई ने कहा कि शहरवासी शहर को सुंदर बनाने में योगदान दें।

0 Comments