Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

10 करोड़ की हेरोइन बरामद, पुलिस ने दबोचा

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
चंडीगढ़ पुलिस के डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम ने जीरकपुर के ओएसिस ग्रीन निवासी अमित शर्मा (41) को 10 करोड़ रुपए की ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.10 किलो हेरोइन बरामद की गई है। चंडीगढ़ में राम दरबार कॉलोनी के टर्न के पास उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह चंडीगढ़ नंबर की होंडा सिटी कार में पोल्ट्री फॉर्म की तरफ से आ रहा था। पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर आगामी पूछताछ करेगी।
डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल के मुताबिक यह आरोपी पिछले 6 महीने से उनकी रडार पर था। पुलिस का कहना है कि जब भी पहले कुछ ड्रग केसों में आरोपियों की गिरफ्तारी होती तो अमित का नाम सामने आता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में कहा कि वह अंबाला में वर्ष 2008-09 से दुकानों के ताले तोड़ने वाले गैंग से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ डकैती और लूटपाट के लगभग 10 केस दर्ज हैं। वह अफीम और भुक्की बेचने का काम भी कर चुका है। वह मध्य प्रदेश से यह ड्रग लाता था और बेचा करता था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत पहले से 5 केस दर्ज हैं। उसे अंबाला की कोर्ट ने जमानत दी थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दसवीं से भी कम पढ़ा है। पहले वह अंबाला के रेलवे स्टेशन के पास फ्रूट की रेहड़ी लगाता था। वह मूलरुप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला है। बचपन में ही वह अंबाला आकर बस गया था। उसने अपने गैरकानूनी धंधों के लिए जीरकपुर में मकान लिया। वह जीरकपुर से कम मात्रा में हेरोइन की सप्लाई करता था। वहीं ड्रग की बड़ी कंसाइनमेंट्स वह खुद पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पहुंचाता था। जिस ड्रग के साथ उसे पकड़ा गया है वह उसने चंडीगढ़ और खरड़ में सप्लाई करनी थी।
बता दें कि जब से SSP कुलदीप सिंह चहल ने डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की स्थापना की गई है तब से NDPS के 50 केस इसके द्वारा दर्ज करते हुए 55 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इनमें से ज्यादातर कॉमर्शियल क्वांटिटी के साथ पकड़े गए हैं। शहर की दो बड़ी ड्रग सप्लायर पूनम और बाला को भी डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम दबोच चुकी है।