Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
राष्ट्रीय Trending

बच्ची सहित नहर में कूदी महिला, युवक ने बचाई दोनों की जान

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
नहर मे आत्महत्या करने के नहर में कूदी एक महिला व उसकी 13 वर्षीय बच्ची की जान भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास बिश्नोई के भतीजे अमन बिश्नोई ने मरने से बचा लिया। प्राप्त जानकरी अनुसार मूलरूप से हनुमानगढ़ निवासी व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बिश्नोई का भतीजा अमन बिश्नोई अबोहर में विकास बिश्नोई के पास रहकर ही काम सीख रहा है व रविवार को छुट्टी के चलते अपने एक मित्र के साथ कंधवाला रोड पर स्थित नहर पर दोपहर के समय फोटोशूट के लिए गया था । सड़क मार्ग से करीब आधा किलोमीटर अंदर जाकर जब वह फोटोशूट कर थे तो उन्हे नहर मे पानी के बहाव के साथ दो हाथ अपनी तरफ आते दिखे। जब वह हाथ थोड़ा करीब आए तो पानी मे डुब रही उस महिला ने उस युवक से बचाने की गुहार की। तो उसी समय अमन उस महिला को बचाने के लिए भागने लगा तो उस युवक के साथ आए अन्य युवक ने पुलिस कारवाई के झंझट की दुहाई देकर अमन को रोक लिया लेकिन उस महिला को डूबते देखकर अमन नही रूका व आसपास से बड़ी लकड़ी लेकर उस महिला को बचाने का प्रयास किया परन्तु लकड़ी छोटी होने के कारण वह सफल नही हो सका। अमन ने हिम्मत ना हारते हुए इधर उधर से अन्य लकड़ी ढूंढ कर उस महिला की तरफ फैक जिसे उस महिला ने पकड़ लिया और तभी अमन ने उसे अपनी ओर खींच लिया व किनारे पर लाकर बाहर निकाला तो देखा कि उस महिला के साथ एक 13-14 वर्षीय बच्ची भी बंधी हुई थी। उन दोनों को बाहर निकाल कर उन्हे नार्मल किया। इतने में पास के खेत मे काम कर रहे लोग भी आ गए। पूछताछ करने पर उक्त महिला ने खुद को नई आबादी निवासी बताया। उस जवान की वजह से दो जाने बच गई।