Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
जीवन शैली Trending

जीरकपुर पहुंची फिल्म रॉकेट गैंग की स्टार कास्ट, मीडिया से हुई रूबरू

Read in:Hindi

ट्रैम्पोलिन पार्क वुव में आयोजित शानदार कार्यक्रम

(MOREPIC1)   सुमिथा कलेर, जीरकपुर

बॉस्को लेस्ली मार्टिंस द्वारा निर्देशित रॉकेट गैंग जल्द ही रिलीज हो रही है, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट जीरकपुर के प्रसिद्ध ट्रैम्पोलिन पार्क वुव पहुंची और एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मीडिया से रूबरू हुए। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर ने खास भूमिका निभाई है।

प्रशंसकों के उत्साह को देखते हुए स्टारकास्ट ने भारत के सबसे बड़े ट्रैम्पोलिन पार्क वुव में दर्शकों को शानदार प्रदर्शन दिया, जिसमें 600 से अधिक दर्शकों ने भाग लिया और पूरा कार्यक्रम ऊर्जा से भरपूर रहा। इस कार्यक्रम में बच्चों को विशेष छूट दी गई। फिल्म के प्रमोशन के लिए स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी गई जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

दर्शकों को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने पहली बार फिल्म का निर्देशन किया है। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म “रॉकेट गैंग” एक डांस हॉरर-कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें विभिन्न लोकप्रिय डांस रियलिटी शो के प्यारे और प्रतिभाशाली बाल कलाकारों के साथ निकिता दत्ता और आदित्य सील मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर मजेदार और दिलचस्प है और इसमें शैलियों का मिश्रण है। रॉकेट गैंग 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे बाल दिवस और भी मजेदार हो जाएगा।