Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
जीवन शैली Trending

ट्राईसिटी का सबसे बड़ा – नकआउट लग्जरी सैलून मोहाली में खुला

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)  आर के शर्मा/मोहाली 

ट्राईसिटी का सबसे बड़ा सैलून – नकआउट लग्जरी सैलून, यूके की एक अंतरराष्ट्रीय चेन, आज यहां एससीओ 5-6, सेक्टर 79, मोहाली में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान लॉन्च किया गया। आउटलेट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भगवान दास गुप्ता, मुख्य संरक्षक ने किया। इस मौके पर पार्टनर इंदु गर्ग और अनन्या भी मौजूद थीं।

श्री दीना गुप्ता, एमडी और श्री जितेंद्र गुप्ता, एमडी ने कहा, “सैलून जितने फ्लोर एरिया पर स्थित है, वो ट्राइसिटी और यहां तक कि पंजाब में सबसे बड़ा है। पटियाला, जीरकपुर, लुधियाना, भटिंडा, पंचकूला और सिरसा में यह सैलून पहले से ही कार्यरत है, और अब यह मोहाली में खुल गया है। कई बड़े सेलेब्रिटी हमारे ग्राहकों में शामिल हैं और पूरे भारत में इसके फ्रैंचाइज़ी के अवसर भी मौजूद हैं। कनाडा में भी इसकी एक शाखा खुलने जा रही है।”

यूके प्रमाणित कर्मचारियों और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले उत्पादों के उपयोग के साथ यह लक्जरी सैलून किफायती दाम वाला है। सैलून में हेयर केयर, ब्यूटी केयर, नेल आर्ट, मेकअप सहित सभी प्रकार की पर्सनल ग्रूमिंग सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा मेकअप, नेल आर्ट, ब्यूटी और हेयर केयर स्किल्स के लिए अलग-अलग अवधि के इंटरनेशनल सतर के कोर्स भी कराए जाते हैं। छात्रों को 100% जॉब प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाती है।(SUBHEAD)

नकआउट सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों और सेवाओं को प्रदान करने के लिए यूके सरकार द्वारा प्रमाणित है। यह एशिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा सैलून और स्पा है जिसके साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध ब्रांड जुड़े हैं, जैसे लोरियल, एलएफएपीएआरएफ, पीएच +, केनपेकी, डर्मालोगिका। यह बाल, सौंदर्य और स्पा डोमेन में 120 उच्च प्रशिक्षित पेशेवरों के साथ सालाना 70,000 से अधिक ग्राहकों वाला सैलून है।

चार से अधिक शहरों (पटियाला, पंचकुला, जीरकपुर, सिरसा और लुधियाना) में मौजूदगी और पांच लग्जरी सैलून के साथ, कंपनी अब मोहाली, बठिंडा, चंडीगढ़, मुंबई, पुणे और लखनऊ में कदम रख रही है। यह भारत की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी है।

नकआउट 'फील एंड लुक गुड' सेवाओं के लिए वन स्टॉप शॉप है, जिसमें बेहद स्वच्छता वाली सुविधाएं, डेस्टिनेशन सैलून व स्पा है। ट्राईसिटी में लिफ्ट की सुविधा प्रदान करने वाला यह एकमात्र सैलून है। इसकी एकेडमी में बाल, नाखून, सौंदर्य, बॉडी और सैलून सेवाओं के यूके प्रमाणित पाठ्यक्रम कराए जाते हैं।