Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

सरकार बताए क्यों बदला मुख्य सचिव को, अधिकारियों पर पैठ नहीं बना पाई सरकार

Read in:Hindi

सरकार ने 4 सालों में बदले 7 मुख्य सचिव , आम आदमी पार्टी ने पूछा, मल्टी टास्क भर्ती में पचास किलो सीमेंट की बोरी उठाना शर्मनाक, अंग्रेज भी नही करते थे ऐसा जुलम : भारती

(MOREPIC1)  ज्वालामुखी, (विजयेन्दर शर्मा)

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव होशियार सिंह भारती ने कहा कि सरकार ने प्रदेश को सिर्फ व सिर्फ धोखा दिया है और सरकार स्पष्ट करे की क्यों मु्ख्य सचिव को बदला गया क्या कारण है की सरकार ने चार वर्षो मै सात मुख्य सचिव बदल डाले, क्या भ्रष्ट्राचार कारण है सरकार प्रदेश की जनता को स्पष्ट करे।

उन्होने कहा की सरकार अधिकारियों पर बिल्कुल भी अपनी पकड़ नहीं बना पाई जिसका खामियाजा प्रदेश भुगत रहा है और आए दिनों भ्रष्ट्राचार के किस्से प्रदेश मै देखने को मिल रहे है।

भारती ने ज्वालामुखी में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा की प्रदेश की सरकार ने अंग्रेजो के शासन को भी पीछे छोड़ दिया और आज मल्टी टास्क वर्कर के लिए महिलाओं से पचास किलो की बोरी सर पर उठा कर बघा रहें है ये कहा तक न्यायसंगत है क्या ये मानवित्या के खिलाफ़ नही है, ऐसी बगार तो अंग्रेजो ने भी नहि करवाई कभी, आम आदमी पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है व भर्त्सना करती है।

हिमाचल के लोग भाजपा से दुखी है और आने वाले आगामी विधानसभा चुनावों मै इसका उतर सरकार को बाहर का रास्ता दिखाकर देगी।

(SUBHEAD)आम आदमी पार्टी प्रदेश के हित के लिए काम करेगी और हर वर्ग के लोगों की आशाओं पर खरा उतरेगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार एक बार सेवा करने का मौका मांग रही है यदि एक बार मौका मिलने के बाद काम नहीं करेंगे तो अगली बार दोबारा मौका मत देना। 

आम आदमी पार्टी जो लोगों से वादा करती है उसे पूरा करके ही दम लेती है। इसका नतीजा पहले दिल्ली में और अब पंजाब में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली और फिर पंजाब में सरकार बनाकर जनता से किए वायदे पूरे किए उसी तरह हिमाचल में भी स्कूल और स्वास्थ्य के साथ साथ स्थानीय मुद्दों पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने के लिए यहां के संसाधनों को विकसित किया जाएगा ताकि हिमाचल की आर्थिकी और प्रति व्यक्ति आय बढ़ाई जाए।