Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 83 लाख की संपत्ति करवाई अटैच

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पुलिस द्वारा कैथल जिले में एक नशा तस्कर की 83.22 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति को अटैच करवाया गया है। आरोपी द्वारा यह संपत्ति नशीले पदार्थों की तस्करी की अवैध कमाई के माध्यम से अर्जित की गई थी।
हरियाणा पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी साझा करते हुए बताया कि नई दिल्ली में कंम्पीटेंट अथॉरिटी द्वारा इस संबंध में आदेश पारित करते हुए गुहला थाने के दाबनखेड़ी गांव निवासी आरोपी गुरमेज उर्फ गुरमेल की चल-अचल संपत्ति अटैच की गई है।
पुलिस ने कंम्पीटेंट अथॉरिटी से उक्त नशा तस्कर की संपत्ति को अटैच करने के लिए अनुरोध किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए अथॉरिटी ने 83,22,337 रुपये की संपत्ति को अटैच करने का आदेश पारित किया है।
प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गुरमेज के खिलाफ कुल 5 मामले एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज हैं, जिनमें कैथल जिले में 2 और फतेहाबाद, भिवानी और पटियाला (पंजाब) जिलों में एक-एक मामला शामिल है। उक्त नशा तस्कर को वर्ष 2002 में फतेहाबाद जिले में 160 किलोग्राम चूरा पोस्त की बरामदगी मामले में कोर्ट द्वारा 10 साल कारावास सहित 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई जा चुकी है। वर्ष 2020 में गुहला थाने में दर्ज 226 किलोग्राम से अधिक चूरापोस्त बरामदगी मामले में आरोपी गुरमेज को न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित प्रावधानों के तहत की गई है ताकि नशा तस्कर अपनी संपत्ति ना तो किसी को बेच पाए और ना ही हस्तांतरण या उपहार में दे सके।