Friday, 11 September 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का स्वागत किया तीन दिन ठहाकों के… कलाग्राम में सजेगा कॉमेडी का रंगमंच सेंट्रल लाइब्रेरी में फिल्म "मुसर्रत" का विशेष शो 12 सितंबर को एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान
मनोरंजन Trending

‘कॉकरोच’ का सम्मान

मनमोहन सिंह ‘दानिश’

आजकल ‘कॉकरोच’ काफी महत्वपूर्ण विषय बन गया है। जब से बेरोजगारों की तुलना ‘कॉकरोच’ से हुई है तब से सारे कॉकरोच खुद पर गर्व करने लगे हैं। वे कहते हैं कि अगर वे इस धरती पर नहीं होते तो बेरोजगारों की तुलना किससे की जाती। आज तक किसी ने कॉकरोच को इतनी इज्ज़त नहीं दी थी जितनी उसे अब मिली है। आखिर कोई बुद्धिजीवी ही उसे यह सम्मान दे सकता था। अब पता चला है कि जिनके पास काम नहीं होता, जो रोज़गार दफ्तर के चक्कर काटते रहते हैं वे कॉकरोच की ही श्रेणी में समझे जाते रहेंगे।

वैसे भाषा के मामले में हम ने पिछले कुछ सालों में बहुत तरक्की की है। भाषा की मर्यादा तो अब केवल किताबों तक सीमित होकर रह गई है। हमारी विधानसभाओं, संसद, और अब न्यायपालिका में भी कमाल की भाषा बोली जाती है। आदमी को बिल्कुल बाज़ार जैसा वातावरण लगता है। देश के थानों की भाषा तो पहले से ही उच्च कोटि की है।

पुलिस वाले चाहें तो विभिन्न अवसरों में दी जाने वाली गलियों का पूरा शब्दकोश तैयार कर दें। बड़ी प्रतिभाशाली है हमारी पुलिस। खैर, अब तो ऊपर से नीचे तक भाषा का स्तर एक सा हो गया है। चलो इस मामले तो बराबरी हुई। तो सोचता हूं कि इस तरह की भाषा सिखाने के लिए कोई कोचिंग सेंटर ही खोल लूं। सुना है आजकल कोचिंग सेंटर वाले खूब कमाई कर रहे हैं। उन्हीं की बदौलत पेपर भी लीक होते हैं। मतलब कमाई मोटी है। देख लो मेरे बेरोज़गार दोस्तो धंधा बुरा नहीं है।