Sunday, 19 July 2026
Breaking News
डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत
हिमाचल Trending

भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे कांग्रेस कभी नहीं झुकेगी: संजय रतन

Read in:Hindi

(MOREPIC1) धर्मशाला ( विजयेन्दर शर्मा )

हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व विधायक संजय रतन नेयहां कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में आमजन के हितों की रक्षा हेतु जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी और इसके लिए देश के करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कोई भी कुर्बानी देने के लिए कृतसंकल्प हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे कांग्रेस कभी नहीं झुकेगी। देश की जनता अब भाजपा की जुमलेवाज़ी को समझ चुकी है। जनता इसका करारा जबाब देने के लिए समय का इंतजार कर रही है। भाजपा की धोखेबाजी और जुमलेवाज़ी अब नहीं चलने वाली है।(SUBHEAD)

कांग्रेस नेता ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुये आरोप लगाया कि सरकार बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए लगी है जिसके कारण आमजन का खून चूसा जा रहा है। पेट्रोल डीजल महंगा, खाद्य पदार्थ आमजन की पहुंच से बाहर,रोटी,कपड़ा,मकान सब महंगा। यह सब भाजपा सरकार का आमजन के लिए नववर्ष का तोहफा है।

उन्होंने कहा कि देश की निर्यात दर, औद्योगिक दर, उत्पाद दर सबमें भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।छोटे व्यापारी कारोबार बंद करने पर मजबूर हो चुके हैं।खुदरा बाजार रिकार्ड तोड़ गिरावट पर है।बेरीज़गारी चरम पर है लेकिन देश के चार-पांच बड़े घरानों की आमदन 500 गुणा तक बढ़ रही है। यह सरकार की पूंजीवादी नीति को दर्शाता है।

संजय रतन ने कहा कि इन सब विकट परिस्थितियों के खिलाफ जब कांग्रेस प्रदर्शन करती है तो रैलियों पर रोक लगाई जा रही है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस तरह की जनविरोधी नीतियों से यह आभास होता है कि भाजपा सरकार देश में तानाशाही व्यवस्था को लागू करना चाहती है।