Tuesday, 28 July 2026
Breaking News
गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत
चंडीगढ़ Trending

वर्ल्ड नो टोबैको डे पर 200 फुट की सिगरेट आर्टवर्क से लोगों को किया जागरूक

Read in:Hindi

धूम्रपान जीवन अवधि को छोटा करता है: निखार

(MOREPIC1)चंडीगढ़ , आर के शर्मा

वर्ल्ड नो टोबैको डे के मौके पर 200 फुट की सिगरेट आर्टवर्क से सेक्टर 17 के अंडर पास में लोगों को सिगरेट को लेकर जागरूक किया गया।

एन ए कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रमत में बताया गया कि भारत 267 मिलियन से अधिक तंबाकू इस्तेमाल करने वाला दुनिया में एक प्रमुख तंबाकू यूजर राष्ट्र बना हुआ है।

गौरतलब है कि लगभग 28.6 प्रतिशत वयस्क आबादी (15 वर्ष से अधिक आयु) वर्तमान में तंबाकू से संबंधित उत्पादों का उपयोग करती है, जिसमें लगभग 42.4 प्रतिशत पुरुष और 14.2 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। वहीं इसके साथ ही 13-15 आयु वर्ग में, 8.5 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में तंबाकू का उपयोग करती है, जिसमें लड़के 9.6 प्रतिशत और लड़कियां 7.4 प्रतिशत हैं।

जागरूकता अभियान के दौरान निखार ने मानव शरीर पर तंबाकू के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में भी बताया। तंबाकू से संबंधित उत्पादों के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।

इस वर्ष के आयोजन का थीम “टोबैको इज किलिंग अस एंड अवर प्लेनेट (तंबाकू हमें और हमारे घर को मार रहा है ) है ।

एक सिगरेट पीने से जिंदगी के करीब 10 मिनट तक कम  

निखार ने बताया कि एक सिगरेट पीने से हमारी जिंदगी के करीब 10 मिनट तक कम हो सकते हैं। धूम्रपान स्लिटबर्थ यानि जन्म के समय मृत शिशु, बांझपन और नपुंसकता से भी जुड़ा हुआ है । “