Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य
जीवन शैली Trending

दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद

Read in:Hindi

मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने किया स्टाल का उदघाटन 

फेस2न्यूज/शिमला 

देश की राजधानी दिल्ली हाट परिसर में 15 दिनों तक चलते वाले हिमोत्सव में जाइका वानिकी परियोजना ने स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद उतार दिए हैं।

रविवार को हिमोत्सव का आगाज हुआ तो प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जाइका वानिकी परियोजना के स्टाल का उदघाटन किया। उन्होंने परियोजना द्वारा लगाए गए सभी स्टाल का मुआयना कर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सराहना की। बता दें कि हिमोत्सव हिमाचल की पपरंपरा, कला, खानपान, परिधान समेत अन्य उत्पादों को दिल्लीवासियों के साथ-साथ अन्य राज्यों और देश- विदेशों से सैर करने आए पर्यटकों के समक्ष पेश करने का बेहतर अवसर है। इसके मद्येनजर जाइका वानिकी परियोजना ने 12 स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए 5 स्टाल लगाए हैं। जिसमें हिमाचली परिधान, रसायन मुक्त उत्पाद शामिल हैं।

जाइका वानिकी परियोजना के प्रोग्राम मैनेजर मार्केटिंग एवं रूरल फादनांसिंग विनोद शर्मा ने बताया कि राजधानी दिल्ली हाट परिसर पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी के लिए बेहतर मौका मिल रहा है और नई पहचान भी मिलेगी। इस अवसर पर पीएमयू शिमला से एसएमएस रचना चंदेल, एसएमएस ठियोग डा. अभय महाजन, एसएमएस पालमपुर कृतिका शर्मा, एसएमएस रोहडू पारस झगटा, एफटीयू मनाली शुभम, विकेश, एफटीयू ठियोग लाकेंद्र, एफटीयू पालमपुर अनु सूद समेत परियोजना के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।