Tuesday, 28 July 2026
Breaking News
संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक
कविताएँ Trending

गांव मेरा इक शहर सा फल रहा है दोस्तो

Read in:Hindi

गांव मेरा इक शहर सा फल रहा है दोस्तो
आदमी को आदमी ही खल रहा है दोस्तो

अब यहां कोई किसी के घर नहीं जाता कभी
फेसबुक पे दोस्ताना चल रहा है दोस्तो

दौड़ पैसे की हुई है तेज़ इतनी साथियों
एक दूजे को यहां हर छल रहा है दोस्तो

अब जनाजे के लिए कांधे भी कम पड़ने लगे
फोन पर अबसोस अब तो चल रहा है दोस्तो

खून सबका बह रहा दैर- ओ- हरम के नाम पर
आशियाना हर किसी का जल रहा है दोस्तो

राज गद्दी है नहीं जागीर उसके बाप की
देख वो सूरज सुबह का ढल रहा है दोस्तो

— मनमोहन सिंह 'दानिश'