Tuesday, 14 April 2026
Breaking News
विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
राष्ट्रीय Trending

महेश कुमार सिंगला, सरहदी लोकसेवा समिति पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त।

Read in:Hindi

खास खबर

(MOREPIC1)  अखिलेश बंसल बरनाला/अनिल गर्ग देहरादून

वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस अधिकारी महेश कुमार सिंगला को सरहदी लोकसेवा समिति पंजाब प्रांत की बतौर अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है। गौरतलब हो कि महेश सिंगला मूलत: पंजाब राज्य के जिला बरनाला के निवासी हैं।

सिंगला 1982 बैच के केरल कैडर के अधिकारी रहे हैं और उनका करियर 40 वर्ष से अधिक का रहा है। उनके पास पुलिस, क्राइम ब्रांच और विजिलेंस में अहम जिम्मेदारियां रही हैं। महेश सिंगला मूलत: पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से प्रबंधन और विपणन विषय में एमबीए की डिग्री प्राप्त की है।

प्रमुख पद और उपलब्धियां

भारत सरकार के गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) के रूप में सेवाएं दीं और देश की आंतरिक सुरक्षा नीतियों पर महत्वपूर्ण कार्य किया। सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक एडीजी के रूप में कार्य किया। वर्ष 1983 से भारत सरकार की सेवा में रहते हुए पुलिस, अपराध अन्वेषण और भ्रष्टाचार-रोधी कार्यों में अपनी दक्षता दिखाई।

उच्च स्तरीय समितियों और आयोगों की भी संभाली जिम्मेदारी:

सेवा कार्य और सामाजिक दृष्टिकोण

महेश सिंगला का कार्यकाल आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और युवा अधिकारियों के मार्गदर्शन में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। वे पुलिस विभाग के भीतर नवाचार, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें असाधारण सेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए पुलिस तथा गृह मंत्रालय द्वारा कई पदक और पुरस्कार प्रदान किए गए। वर्तमान में उनकी विशेषज्ञता आंतरिक सुरक्षा, सीमा सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों में मानी जाती है।

महेश कुमार सिंगला का व्यक्तित्व उन्हें भारतीय सुरक्षा बलों का एक निपुण और सम्मानित अधिकारी बनाता है। उनके अनुभव, शिक्षा और नेतृत्व गुण अब सरहदी लोकसेवा समिति, पंजाब के लिए नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेंगे।