Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने लड्डू गोपाल का पंचामृत अभिषेक किया

Read in:Hindi

सपरिवार लाइट एंड साउंड शो व झांकियों का अवलोकन किया

(MOREPIC1)  चण्डीगढ़ : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान् के दर्शनों के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा।

मंदिर के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया सपरिवार मंदिर परिसर में पधारे व दीप प्रज्वलित करके भगवन की आरती की एवं अपने हाथों से लड्डू गोपाल का पंचामृत अभिषेक किया। बाद में उन्होंने भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं आकर्षक व मनमोहक कलाकृतियों देखा। डार्क रूम में प्रदर्शित होने वाले लाइट एंड साउंड शो, भगवान श्री कृष्ण जी का विराट स्वरूप, चार धाम जिसमें श्री जगन्नाथ पुरी, श्री द्वारकापुरी, श्री रामेश्वरम धाम व श्री बद्रीनाथ धाम की प्रतिकृतियों का भी अवलोकन किया।

भारी भीड़ को देखते हुए प्रबंधकों ने दोपहर की बजाए सुबह 11 बजे ही मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए। 

इससे पहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गई व प्रभु की मंगल आरती हुई। तत्पश्चात सारा दिन भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं पर चर्चा व कथा-प्रवचन चलता रहा। मध्यरात्रि ठीक 12 बजे भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म के समय शंखनाद किया गया और उनका पंचामृत से अभिषेक करने के बाद उन्हें सुंदर पोशाक और आभूषण भेंट किए गए। भगवान को 156 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया।