Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
PANCHKULA MAYOR ELECTION: BJP CANDIDATE SHYAMLAL BANSAL DEFEATED CONGRESS CANDIDATE SUDHA BHARDWAJ BY MARGIN OF 36252 VOTES 35 UNITS OF BLOOD COLLECTED IN ZIRAKPUR GIRLS SWEEP TOP THREE SPOTS IN CLASS 12TH WITH PERFECT 500/500  CM THAKUR SUKHVINDER SINGH SUKHU MEETS RADHA SOAMI DERA BEAS PROPERTY DEALER MASTERMINDED PARTNER’S MURDER BID OVER LAND DISPUTE PUNJAB VIGILANCE DEPTT. ON RADAR OF CBI, ARRESTS THREE IN RS 20 LAKH BRIBERY BOARD OF SCHOOL EDUCATION HARYANA DECLARES CLASS 12 EXAMINATION RESULTS SAPTA SHAKTI COMMAND CONDUCTS “AUGMENTED WELLNESS” SEMINAR CASE OF CHANDIGARH’S HERITAGE FURNITURE DISAPPEARING AND BEING SOLD IN FOREIGN MARKETS BROUGHT UNDER RTI SENIOR BJP LEADER OF FAZILKA ANIL KUMAR SETHI JOINS AAP, CM BHAGWANT MANN WELCOMES
Life Style Trending

स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया

चण्डीगढ़ : स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों और सम्मान पर चर्चा की गई, साथ ही उपस्थित महिलाओं को सम्मानित कर समाज में उनके योगदान की सराहना की गई। प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं को समान अवसर दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। ग्रुप की अध्यक्ष प्रीति अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और समाज में आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मिलने चाहिए, तभी समाज का वास्तविक विकास संभव है। शहरोज बालाजी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज तुमसे है, तुम्हें समाज से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। प्रतिभा पंडित ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए अपनी संघर्षपूर्ण कहानी बताई। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और आत्मविश्वास से जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।