Sunday, 17 May 2026
Breaking News
156 सीबीएसई विद्यालयों में उपलब्ध होंगे तीनों संकाय THREE INVOLVED IN GURDASPUR GRENADE THROW CASE HELD; ONE MORE GRENADE RECOVERED  BHOPAL STUDENT SENDS LEGAL NOTICE TO MYFLEDGE ASSOCIATES BARNALI SINGH GHOSH AND HONEY MAHALWAR OVER MENTAL HARASSMENT, PHYSICAL ASSAULT SHAILJA SHARMA HONOURD WITH “DIVALICIOUS MRS. SENIOR INDIA UNIVERSE 2026.” AND POONAM PARMAR ANNOUNCED BRAND AMBASSADOR OF MRS. UNIVERSE ORGANISATION. FIVE ARRESTED FOR BEATING MAN TO DEATH DURING ROBBERY ATTEMPT PM ROAMING ABROAD WHILE GIVING LESSONS ON SAVINGS TO PEOPLE OF COUNTRY 16-YEAR-OLD FEROZEPUR GIRL TO RAISE ISSUES OF BORDER FARMERS AT INTERNATIONAL SUMMIT IN CANADA 50 BJP CANDIDATES FILE NOMINATIONS IN MLA JAKHAR’S PRESENCE CHANDIGARH OPERATION CELL NABS MAIN SHOOTERS INVOLVED IN PANJAB UNIVERSITY SHOOTING & ROBBERY CASE. DFC SECURES A POINT IN 1-1 THRILLER AGAINST UNITED SC TO BECOME CHAMPIONS OF I-LEAGUE 2
Life Style Trending

शैलजा शर्मा को “डिवालिशियस मिसेज सीनियर इंडिया यूनिवर्स 2026” सम्मान, पूनम परमार बनीं मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन की ब्रांड एंबेसडर

मंडी में आयोजित हुआ मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन का भव्य कार्यक्रम, आगामी हिमाचल प्रदेश स्तरीय ब्यूटी कॉन्टेस्ट “डिवालिशियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स हिमाचल प्रदेश” को भी आधिकारिक रूप से लॉन्च की घोषणा

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ :

मिसेज यूनिवर्स आग्रेनाइजेशन की ओर से मंडी के रीवर बैंक होटल में एक भव्य सम्मान एवं लॉन्चिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्लैमर, सम्मान और महिला सशक्तिकरण की भावना से भरपूर रहा।

इस विशेष अवसर पर मंडी सेंट्रल ज़ोन में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत श्रीमती शैलजा शर्मा को प्रतिष्ठित खिताब “डिवालिशियस मिसेज सीनियर इंडिया यूनिवर्स 2026” से सम्मानित किया गया। उन्हें क्राउन प्रदान कर औपचारिक रूप से मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन परिवार में शामिल किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन ने अपने आगामी हिमाचल प्रदेश स्तरीय ब्यूटी कॉन्टेस्ट “डिवालिशियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स हिमाचल प्रदेश” को भी आधिकारिक रूप से लॉन्च करने की घोषणा की।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी एवं वर्तमान में असिस्टेंट सेल्स टैक्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत श्रीमती पूनम परमार को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। उन्हें भी क्राउन देकर सम्मानित किया गया।

श्रीमती पूनम परमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी मॉडल सीनियर सकेंडरी स्कूल सैक्टर 18सी चंडीगढ, से प्राप्त की तथा आगे की पढ़ाई सैक्टर 42,चंडीगढ के कॉलेज से पूरी की । इसके बाद उन्होंने गांधी निधि स्मारक सेक्टर-16 से योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की शिक्षा हासिल की। उन्होंने स्पोर्टस आथार्टी आफ इंडिया के माध्यम से हॉकी खेलना शुरू किया और बाद में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बनीं। उन्हें कई पदकों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

दोनों विशिष्ट हस्तियों की क्राउनिंग सेरेमनी नरेश मदान, सीईओ मिसेज यूनिवर्स आर्गेनाइजेशन की ओर से संपन्न कराई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने के लिए ग्लैमर, फैशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक सम्मानजनक और प्रेरणादायक मंच प्रदान करना है।

संगठन ने यह भी जानकारी दी कि इस हिमाचल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की विजेताओं को आगामी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तरीय ब्यूटी कॉन्टेस्ट “डिवालिशियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स” में सीधे भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे प्रदेश की महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा मौका प्राप्त होगा।

श्रीमती शैलजा शर्मा और श्रीमती पूनम परमार ने भी संयुक्त रूप से हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकें।

इस गौरवपूर्ण आयोजन के दौरान मंडी शहर की कई सम्मानित महिलाओं और पुरुषों को भी मिसेज यूनिवर्स आर्गेनाइजेशन की ओर से “टोकन ऑफ लव” स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, गौरव, सम्मान और सकारात्मकता से भरपूर रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे हिमाचल प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, प्रतिभा प्रोत्साहन और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं सराहनीय कदम बताया।