Monday, 24 August 2026
Breaking News
रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री कौन कहता है गया वक्त लौट कर नहीं आता? देश में नारी शक्ति को मज़बूत करने के लिए कानून दर कानून, पर टूटने लगे परिवार जीसीसीबीए में टैलेंट हंट एवं तीज समारोह का आयोजन पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ Trending

कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया

चण्डीगढ़ :

13वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बटालियन की कमांडेंट श्रीमती कमल सिसोदिया की अगुवाई में पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ किया गया। कार्यक्रम में बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट श्रीमती कमल सिसोदिया ने स्वयं आगे आकर सभी अधिकारियों एवं जवानों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया।

उन्होंने पूरे योग सत्र का नेतृत्व करते हुए प्रत्येक अभ्यास में स्वयं सहभागिता की और सभी को सही विधि से योग करने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में कमांडेंट ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योग एवं प्राणायाम से शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता में वृद्धि होती है तथा कठिन परिस्थितियों में भी व्यक्ति बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं माइंड योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ योगाभ्यास किया तथा नियमित रूप से योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया।