Sunday, 09 August 2026
Breaking News
श्री हरि सिमरण सेवा समिति सेक्टर 45 में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिव्य गीता सत्संग के समापन दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का आशीर्वाद श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में मासिकनमोकार मंत्र एवं भक्तामर दीपार्चना का भव्य आयोजन गरिमा के रॉयल तीज समारोह में उमड़ा महिलाओं का उत्साह कांगड़ा की प्रतीक्षा को बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स 2026 में राष्ट्रीय मीडिया जनसंपर्क पुरस्कार से सम्मानित   प्रदेश सरकार कोल्ड स्टोरेज, फ्रीज-ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए देगी 70 प्रतिशत सब्सिडी हसीना की प्रेस मीटिंग से कुछ खास नहीं निकला सिवाय बांग्लादेश लौटने की पुष्टि मनीमाजरा की बदहाल व्यवस्था को लेकर समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासक से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल:राजबीर सिंह भारतीय हम तो बादशाह के नौकर हैं बैंगनों के नहीं Hindi news
जीवन शैली Trending

गरिमा के रॉयल तीज समारोह में उमड़ा महिलाओं का उत्साह

जीवी एंटरटेनमेंट्स की ओर से आयोजित तीज समारोह में 120 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा, तीज क्वीन का खिताब प्रीत कौर के नाम

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

जीवी एंटरटेनमेंट्स की ओर से आयोजित “गरिमा का रॉयल तीज – सीजन 8” का भव्य आयोजन रविवार चंडीगढ़ के एक निजी होटल में हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में किया गया। तीज के रंग में रंगे इस समारोह में 120 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जमकर मस्ती की।

समारोह का शुभारंभ फिल्म अभिनेता बनिंदर जीत सिंह ‘बन्नी’, विशिष्ट अतिथि श्री गोल्डी अरोड़ा एवं श्रीमती अंजू अरोड़ा तथा विशेष अतिथि डॉ. संध्या सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में पारंपरिक गिद्धा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह के दौरान केक काटकर तीज की खुशियां भी साझा की गईं, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस खास पल को यादगार बनाया।

महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों, रैंप वॉक और नृत्य प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीत और नृत्य के साथ सभी ने तीज के त्योहार का भरपूर आनंद लिया और पूरे समारोह में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा।

इसी दौरान आयोजित “तीज क्वीन” प्रतियोगिता भी समारोह का विशेष आकर्षण रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया। प्रीत कौर ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। सेलिब्रिटी अतिथि फिल्म अभिनेता बनिंदर जीत सिंह ‘बन्नी’ ने प्रीत कौर की भव्य ताजपोशी की और उन्हें तीज क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया।

समारोह की सूत्रधार दीपाली भल्ला ने अपनी शानदार प्रस्तुति और प्रभावशाली संचालन से कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

आयोजक गरिमा ने समारोह में पहुंचने वाली सभी महिलाओं का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गरिमा ने कहा कि घर-परिवार की जिम्मेदारियों में दिनभर व्यस्त रहने वाली महिलाओं को भी अपने लिए समय निकालने, खुलकर खुशी मनाने और अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिलना चाहिए।

ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि महिलाओं को आपस में जुड़ने, नई दोस्ती बनाने, एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए संपर्क बनाने का अवसर भी प्रदान करते हैं। जब महिलाएं एक-दूसरे का साथ देती हैं तो उनका आत्मविश्वास और मजबूत होता है।

गरिमा ने कहा, “हर महिला के अंदर कोई न कोई प्रतिभा जरूर होती है। जरूरत सिर्फ उसे मंच और अवसर देने की है। हमारा प्रयास है कि महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने लिए भी समय निकालें, खुश रहें और अपनी पहचान को और मजबूत बनाएं।”

कार्यक्रम में डिवाइन एस्थेटिक्स की डॉ. संध्या सिंह तथा जेन डायमंड सहयोगी साझेदार के रूप में जुड़े रहे।  समारोह की फोटोग्राफी विपुल खंगर फोटोग्राफी ने की।