Monday, 17 August 2026
Breaking News
गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और प्रतिभाओं का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के स्कूलों में 17 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद “तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम भारत-पाक सरहद पर मनाया स्वतन्त्रता दिवस
राष्ट्रीय Trending

भारतीय स्‍टेट बैंक ने डोनेट की दलाई लामा ट्रस्ट को एम्बुलेंस

Read in:Hindi

फेस2न्यूज / मैकलॉडगंज/चंडीगढ़

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत, दलाई लामा ट्रस्ट, मैकलॉडगंज को पूरी तरह से सुसज्जित बहु-कार्यात्मक (मल्‍टी फंक्‍शनल) एम्बुलेंस दान की।

यह समारोह 6 जून 2025 को मैकलॉडगंज, हिमाचल प्रदेश में भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष, श्री चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी की गरिमामयी उपस्थिति में, बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, दलाई लामा ट्रस्ट के प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित किया गया ।

एम्बुलेंस कांगड़ा जिले के दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में वंचित वर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करेगी। दलाई लामा ट्रस्ट, टोंगलेन ट्रस्ट के सहयोग से, शिक्षा, पोषण और मोबाइल चिकित्सा सहायता के माध्यम से दो दशकों से इन समुदायों की सेवा कर रहा है।

इस अवसर पर श्री शेट्टी ने सामाजिक कल्याण और सामुदायिक विकास के प्रति एसबीआई की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की और समय पर चिकित्सा सहायता के साथ वंचित आबादी तक पहुंचने के महत्व पर प्रकाश डाला।

यह पहल एसबीआई के “सर्विस बियॉन्ड बैंकिंग” में विश्वास और प्रभावशाली सीएसआर कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के निरंतर प्रयासों का प्रतिबिंब है।