Monday, 22 June 2026
Breaking News
कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त
चंडीगढ़ Trending

हिमाचल महासभा ने धनास में स्वच्छता अभियान चलाया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ द्वारा मिल्क कॉलोनी, चक्की ग्राउंड, रामलीला ग्राउंड, धनास में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें संस्था के अध्यक्ष प्रिथी सिंह प्रजापति, महासचिव भागीरथ शर्मा व महासचिव सचिन रायजादा एवं स्वच्छता अभियान के संयोजक विनोद कौंडल के अलावा महासभा की पूरी कार्यकारिणी एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा धनास के मिल्क कॉलोनी चक्की ग्राउंड, मार्केट एरिया एवम् रामलीला ग्राउंड को अच्छी तरह से साफ किया।

इस स्वच्छता अभियान के मुख्य अतिथि सुरेंद्र पॉल, डायरेक्टर, मौसम विभाग, चंडीगढ़ एवं विशेष अतिथि पार्षदकुलजीत सिंह संधु, वार्ड नंबर 14 ने भी महासभा के सदस्यों के साथ अपना पूरा सहयोग दिया। सनातन धर्म मंदिर कमेटी, मिल्क कॉलोनी धनास, द्वारा स्वच्छता अभियान में आए हुए सभी सदस्यों के लिए चाय पानी का इंतजाम किया तथा हिमाचल महासभा का धन्यवाद किया। यह जानकारी हिमाचल महासभा के संयुक्त महासचिव रोशन भारद्वाज द्वारा दी गई।