Tuesday, 27 October 2026
Breaking News
देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद संत जगदीश मुनि को कृपा प्रसाद भेंट किया मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ का प्रीमियर शो 31 अक्टूबर को बाबा रामदेव मंदिर में शरद पूर्णिमा और मीराबाई जयंती मनाई आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम
हिमाचल Trending

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई

Read in:Hindi

(MOREPIC1) (MOREPIC2) फेस2न्यूज / शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ आयोजित 11वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन-2024 को हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस 11वीं हाफ मैराथन के माध्यम से समाज के हर वर्ग ने नशे के खिलाफ जो उत्साह दिखाया है, वह सराहनीय है। नशे की बुराई के संदेश के साथ इस दौड़ में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक रूप से विकलांग लोगों ने भी भाग लिया, जो प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह प्रयास नशा मुक्त हिमाचल के इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगा।

(SUBHEAD)उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से नशे का खात्मा होगा और देवभूमि की गरिमा बनी रहेगी।  समाज के हर वर्ग को इस तरह के जागरूकता अभियानों में भाग लेना चाहिए, तभी हम समाज से नशे को समाप्त कर पाएंगे। उन्होंने लोगों से हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने तथा नशे के खिलाफ हर अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें 11वीं हाफ मैराथन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

0 Comments