Wednesday, 04 November 2026
Breaking News
48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
पंजाब Trending

ट्रांसफार्मर लगाने हेतु 40 हजार रुपये रिश्वत लेने वाला लाइनमैन चढ़ा विजिलेंस ब्यूरो के हत्थे

Read in:Hindi

गुरदासपुर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान दौरान पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय, उमरपुरा, ब्लॉक बटाला, जिला गुरदासपुर में तैनात लाइनमैन राजेश कुमार को 40,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को मनजिंदर सिंह, निवासी गांव संगतपुरा, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दायर की गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह गांव संगतपुरा में कृषि भूमि का मालिक है, जहां उसे अपने ट्यूबवेल के नए कनेक्शन के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाना था। इस संबंध में उक्त राजेश कुमार लाइनमैन ने 40 हजार रुपये की रिश्वत ली, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया। जब बिजली अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहा था, तो शिकायतकर्ता ने बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया।
विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने शिकायत की जांच की, जिसके दौरान आरोप सही और सत्य पाए गए। इस संबंध में कथित आरोपी राजेश कुमार लाइनमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

0 Comments