Monday, 15 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
राष्ट्रीय Trending

महाराजा अग्रसेन पर आधारित धारावाहिक अग्रचरित्रम के पोस्टर का विमोचन

Read in:Hindi

श्रीहरि विष्णु भगवान का अवतार थे महाराजा अग्रसेन: सुरेश गर्ग. धारावाहिक विश्व में कई प्लेटफार्म पर दिखाया जाएगा

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/पंचकूला

अग्रवाल सेवा संगठन एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से विश्व में पहली बार महाराजा अग्रसेन पर आधारित धारावाहिक अग्रचरित्रम का निर्माण किया जा रहा है। यह धारावाहिक कई प्लेटफार्म पर दिखाया जाएगा, जोकि विश्व के अलग-अलग कोनों में टेलीकास्ट होगा।

(MOREPIC2)(MOREPIC3)वीरवार को अग्रवाल सेवा संगठन एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रधान श्री सुरेश गर्ग ने अपने साथियों राकेश सिंगला, सुनीता गर्ग, रेखा अग्रवाल ,तरसेम गर्ग, रुबी बंसल, राजीव गुप्ता, सरोज मित्तल,अनु ,सुमन शकुंतला बंसल, विपिन अग्रवाल, अशोक गुप्ता, दिनेश सिंगला, राजकुमार मित्तल के साथ अग्रचरित्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर डायरेक्टर प्रदीप सिंह, कास्टिंग डायरेक्टर ज्योति सहगल, कानूनी सलाहकार पूजा नागरा, कैमरामैन टिंकू गुप्ता, कलाकार नीति सिंह, सोनाली शर्मा, दृषटी , सुहाना , अशवनी एंव , आशीष , गायक सुषमा शर्मा सहित अन्य कलाकार उपस्थित रहे।

सुरेश गर्ग ने बताया कि महाराजा अग्रसेन का जीवन चरित्र अहिंसा, सहयोग, सहचारिता, सहनशीलता, विकास, निर्माण, समानता एवं समाजवाद पर आधारित था। उन्होंने हमेशा अपने राज्य में रहने वाले लोगों को समानता का अधिकार दिया। साथ ही एक रुपया-एक ईंट की रीत चलाई, जिसमें कोई भी गरीब होता था, उसे राज्य के सभी एक लाख लोग एक रुपया और एक ईंट देकर रातोंरात साधन संबंध बना देते थे।